चंडीगढ़ में दो बुलेट बाइक चोरी:सीसीटीवी आया सामने; युवक बोला- पेट्रोल खत्म होने पर रास्ते में छोड़कर भागे आरोपी

चंडीगढ़ में दो बुलेट बाइक चोरी हाे गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें एक चोर डूप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल कर बुलेट ले जाता दिख रहा है। लेकिन चोर ज्यादा दूर तक बुलेट नहीं ले जा सके। पेट्रोल खत्म होने पर उन्होंने बुलेट को वहीं छोड़ दिया। मामला रविवार रात मनीमाजरा के शांति नगर का है। दोनों बुलेट, एक कलाग्राम के पास और दूसरी हाउसिंग सोसाइटी के पीछे सड़क किनारे बरामद हुईं है। शांति नगर निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बुलेट रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए उपयोग होती है। घर में मरम्मत का काम होने की वजह से उन्होंने बुलेट रात साढे 9 बजे घर के बाहर खड़ी की थी। पड़ोस में चल रहे क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान भी बुलेट वहीं खड़ी था। सुबह साढे 8 बजे जब हरजिंदर ने बाहर देखा, तो बुलेट गायब मिली। आसपास खोजबीन के बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें एक व्यक्ति रात साढे 11 बजे बुलेट को देखकर चला गया और कुछ देर बाद वापस आकर डूप्लीकेट चाबी से लॉक खोलकर ले गया। दोनों बुलेट बिना पेट्रोल के मिली हरजिंदर को उसके दोस्त ने फोन कर बताया कि उसकी बुलेट हाउसिंग सोसाइटी के पीछे फुटपाथ पर खड़ी है। जब उन्होंने बुलेट स्टार्ट करने की कोशिश की, तो पता चला कि पेट्रोल खत्म है। इसी तरह उनके दोस्त दीपू का बुलेट भी कलाग्राम के पास खड़ी मिली, और उसमें भी पेट्रोल नहीं था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *