AAP विधायकों व मंत्रियों की दिल्ली में मीटिंग आज:पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल लेंगे फीडबैक, दिल्ली चुनाव को लेकर बनेगी स्ट्रेटजी

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज (24 दिसंबर को) आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की दिल्ली में मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग की प्रधानगी AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल करेंगे। मीटिंग दोपहर तीन होगी। इसमें पार्टी के संगठन सचिव डॉ. संदीप पाठक भी मौजूद रहेंगे। विधायक मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचना शुरू हो ग्ए हैं। पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नगर निगम चुनावों में 55 फीसदी वार्डों में AAP जीती है। अन्य पार्टियां 30 फीसदी वार्डों में सिमट गई हैं। जब उनसे पूछा गया कि मीटिंग का एजेंडा क्या है। इस पर उन्होंने कहा कि जो मशाल दिल्ली से यह पंजाब गई थी। वहां हुए एक के बाद एक चुनाव में पार्टी जीती है। वहीं, अब यह मशाल दोबारा दिल्ली पहुंच गई। जब चुनाव तक चल रहे है, अब सारी टीम दिल्ली में रहेगी। चुनाव के लिए तय होगी डयूटिंयां दिल्ली में अगले साल कभी भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में सारी पार्टियां पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं, अब पंजाब में नगर निगम चुनाव संपन्न हो गए हैं। इन चुनावों के बाद अब आम आदमी पार्टी का सारा फोकस दिल्ली विधानसभा चुनाव में रहेगा। इसके लिए सारी रणनीति बना ली गई है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में एक बाद के बाद एक हुए तीन चुनावों का फीडबैक लिया जाएगा। उसके बाद आगे की रणनीति तैयार होगी। सूत्रों की माने तो इस मीटिंग में सारे विधायकों व मंत्रियों की डयूटिंयां आदि तय की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *