मानसा में किसानों ने किया विधायक बुधराम का विरोध:स्कूल कार्यक्रम में पहुंचे थे, खनौरी-शंभू बॉर्डर पर चोरी का मुद्दा उठाया

मानसा में बुधलाड़ा के रविवार को विधायक प्रिंसिपल बुधराम का गांव रामपुर मंडेर कला में किसानों ने जोरदार विरोध किया। विधायक स्कूल में शिक्षा क्रांति अभियान के तहत उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन उगराहा के नेता मेजर सिंह, जोगिंदर सिंह और सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि विधायक उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसानों ने कई मुद्दे उठाए। खनौरी और शंभू बॉर्डर पर चोरी का उठाया मुद्दा किसान बोले कि खनौरी और शंभू बॉर्डर पर उनके वाहनों की चोरी हुई, लेकिन अभी तक कोई भरपाई नहीं की गई। इसके विपरीत किसानों पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। खराब हुई फसलों का मुआवजा भी नहीं मिला है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें चंडीगढ़ जाने से रोक रही है। मुख्यमंत्री किसानों के खिलाफ बयान देकर धरना-प्रदर्शन को रोक रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *