अंबेडकर के एक कमरे में लगी आग, इनक्यूबेटर जला:आग पर तुरंत कंट्रोल, नुकसान ज्यादा नहीं, आगजनी कैसे हुई जांच के आदेश

अंबेडकर अस्पताल में शनिवार को तड़के सुबह 4.30 बजे के करीब अचानक वहां मौजूद लोग और मरीज घबरा गए जब खबर फैली कि एक कमरे में आग लग गई है। हड़बड़ाहट में लोग इधर-उधर होने लगे। जिस कमरे में आग लगी थी वो बंद था और वहां कोई नहीं था। इस वजह से किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा। अस्पताल प्रबंधन ने इसके जांच के आदेश दिए है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी अंबेडकर अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर में स्थित क्लिनिकल पैथोलॉजी कमरा नंबर 152 के अंदर से अलसुबह अचानक धुआं उठने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी समेत स्टाफ ने देखा कि यूरिन टेस्ट लैब के भीतर रखी इनक्यूबेटर मशीन से धुआं निकल रहा है। धीरे-धीरे मशीन से आग की लपटें उठने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने घबराकर इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इस समय कमरे में कोई नहीं था। फायर ब्रिगेड के आने तक मशीन पूरी तरह से जल गई। सुरक्षा स्टाफ का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है। आग ज्यादा बढ़ी नहीं थी। कमरे में ज्यादा सामान भी नहीं था। इस वजह से फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग के ई एंड एम विभाग से भी इस मामले में जानकारी मांगी गई है। क्या है मेडिकल इनक्यूबेटर? यह एक खास मशीन होती है जिसमें मरीजों से लिए गए यूरिन और अन्य पदार्थ के सैंपल को रखा जाता है। यह एक नियंत्रित तापमान, नमी और ऑक्सीजन वाला वातावरण देती है जिससे सैंपल सुरक्षित रह सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *