50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार:गंज सब्जी मंडी के पास कर रहे थे ग्राहक की तलाश, पहुंच गई पुलिस

दुर्ग पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 50 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त की गई है। मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग पुलिस लगातार नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाकर काम कर रही है। बीती रात भी उनकी टीम जांच पर निकली थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की दो लोग गंज सब्जी मंडी मोहन नगर के पास अवैध नशे का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस की टीम तुरंत भेष बदलकर गंज सब्जी मंडी पहुंची। वहां उन्होंने घेराबंदी करके दो लड़कों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 50 पुड़िया में ब्राउन शुगर जब्त किया गया। तौल करने पर उसका वजन 24 ग्राम निकला। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम देवेन्द्र विश्वकर्मा और करन रंगारी बताया। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस ने मामले में देवेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ मोन्टू पिता राजेश विस्वकर्मा (31 साल) और करन रंगारी पिता महेंद्र रंगारी (23 साल) निवासी दुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हैं। उनकी पता तलाश की जा रही है। जल्द ही इसमें बड़ा खुलासा हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *