चाईबासा । चक्रधरपुर क्षेत्र अंतर्गत धरम साई कैथोलिक चर्च में कैथोलिक समुदाय के 38 परिवार के छोटे-छोटे बच्चों को फादर रंजीत द्वारा कैथोलिक धर्म विधि के तहत स्नान संस्कार दिया गया। वहीं कुली तोडंग के दो बच्चों को परम प्रसाद ग्रहण संस्कार दिया गया। साथ ही चर्च में हेरमूट (धान बुआई) का त्योहार भी मनाया गया। जिसमें फादर रंजीत द्वारा धान के बीजों को आशीष दी गई । इस अवसर पर संयुक्त रूप से अच्छी फसल के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई एवं धार्मिक गीत गाए गए। मौके पर मृतकों की आत्माओं को भी याद किया गया। अपना नाम सभी अच्छी फसल हेतु सहयोग की प्रार्थना की गई। इस मौके पर कुली तोडंग, सागीपी, रो बोकोवा,तुईया तथा धर्म साई के कैथोलिक परिवार के लोग काफी संख्या में शामिल रहे। इस अवसर पर गायक मंडली द्वारा प्रभु के गीत गाए गए। कार्यक्रम का समापन कैथोलिक समुदाय के लोगों के बीच फादर के द्वारा परमप्रसाद वितरण के बाद बाद आखिरी प्रार्थना के साथ किया गया। अंत में विश्वासियों के द्वारा पहला परम प्रसाद ग्रहण करने वाले बच्चों को बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रचारक राजेंद्र कंडेयांग, चामू जामुदा, नरेश हेंब्रम ,ब मंगल सिंह दोंगो,सकारी दोंगो समेत काफी संख्या में कैथोलिक विश्वासी मौजूद रहे।


