स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन मिला तीन कांस्य

भास्कर न्यूज |चाईबासा चंदनकियारी स्टेडियम में 25 और 26 मई को हो रही 14वीं झारखंड सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन पश्चिमी सिंहभूम के तीन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते। महिलाओं की लंबी कूद में लक्ष्मी पिंगुवा ने 4.31 मीटर की छलांग लगाकर तीसरा स्थान पाया। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में सीता देवगम ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में तुरी कांडेयांग ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन तीनों ने जिले का नाम रोशन किया। मालूम हो कि पश्चिमी सिंहभूम से कुल 17 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों की जीत पर सांसद जोबा माझी, विधायक जगत माझी, संरक्षक मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष निरज संदवार और बलराज हिंदवार, सचिव अजय नायक, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान सहित जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *