बालक वर्ग में लक्ष्यराज बने उपविजेता, पुरुष वर्ग में रोहित लाला को तीसरा स्थान

धनबाद | जिमखाना क्लब रांची में आयोजित झारखंड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंडर -12 ग्रुप में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के लक्ष्यराज सिंह ने उपविजेता बने हैं। पुरुष वर्ग में धनबाद के रोहित लाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पुरुष वर्ग के युगल इवेंट में धनबाद के‌ रोहित लाला व अमित सिन्हा की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। इस वर्ग में रांची के कर्मा जिम्पा भूटिया एवं सुमित बजाज की जोड़ी को स्वर्ण पदक और रांची के ही साहिल अमीन एवं अशफाक आलम की जोड़ी को रजत पदक प्राप्त हुआ। पुरुष एकल में रांची के साहिल अमीन को गोल्ड एवं देव सिंहा को सिल्वर मेडल मिला। बालक वर्ग के अंडर -12 ग्रुप एकल फाइनल में धनबाद के लक्ष्यराज को रांची के शिवांश ने 6-5 से हराया। समापन समारोह में झारखंड टेनिस संघ के अध्यक्ष केके सिंह ने सभी विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कार दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *