भास्कर न्यूज | अमृतसर लोहगढ़ गेट स्थित काली माता मंदिर में जय मां काली चिंतपूर्णी सेवक सभा की ओर से मां चिंतपूर्णी जी की मूर्ति स्थापना के 14 साल पूरे होने पर महामाई का भजन संकीर्तन किया। रात 8 से लेकर 11 बजे तक चले इस भजन संकीर्तन दौरान माता रानी का गुणगान किया। इस मौके पर पवित्र ज्योति जलाई गई। गणेश वंदना के बाद भजन गायकों की ओर से महामाई के कई भजन गाए। अंत में छोटी कंजकों को लाल चुनरी नारियल मेहंदी समेत कई तरह का प्रसाद दिया। इस मौके पर पंडित लाल, नरेश महेंद्रू, पंकज सेठ, सुनील मेहरा, अमित पलटा, विकास भाटिया शिव कुमार, केशव, मोहित, मुकुल, पंकज, रवि, साहिल, संजय आदि मौजूद थे।


