15 दिन से पानी की समस्या से जूझ रहे रणजीत एवेन्यू बी ब्लॉक निवासी

अमृतसर| रणजीत एवेन्यू, बी ब्लॉक में पिछले 15 दिनों से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। जिस कारण लोगों के रोजाना के काम काफी प्रभावित हो रहे है। इलाका निवासी नेहा, श्वेता और देवी ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उनकी इलाके में पीने का पानी ही नहीं आ रहा है। जिस कारण उनके रोजाना के काम काफी प्रभावित हो चुके हैं। उन्होंने इस संबंध में निगम कर्मियों को भी बताया लेकिन बावजूद इसके उनकी समस्या का हल नहीं हो रहा है। यहां तक कि पानी न होने से सभी काम रुके हुए है। वह लोग सबमर्सिबल पंप लगे घरों से पानी भरकर गुजारा कर रहे हैं। अगर वहां भी लाइट चली जाए तो वह भी पानी नहीं देते। इलाका निवासियों ने निगम से मांग की है कि पानी की समस्या का समाधान किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *