साइकिल से कोयला ले जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

कुजू | कुजू ओपी क्षेत्र के लकड़ी गेट फोरलेन सड़क पर रविवार की सुबह दो बसों की टक्कर में 8 यात्री घायल हो गए। बाद में सभी घायलों को मांडू व कुजू पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया। बताया जाता है कि रांची से मां शेरावाली नामक यात्री बस हजारीबाग की ओर जा रहा था। इसी बीच लकड़ी गेट के पास एक अन्य यात्री बस यात्रियों को बैठाने के लिए जैसे ही रुकी, वैसे ही पीछे से मां शेरावाली नामक बस ने जोरदार टक्कर मार दी । इसमें मां शेरावाली बस पर सवार 8 यात्री घायल हो गए, जबकि कई यात्रियों को हल्की चोट आई। वहीं बस में अन्य सवार यात्री अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए बस के इंतजार में सड़क पर खड़े रहे। इधर कुजू पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस को ओपी परिसर ले आई है। भदानीनगर | भदानीनगर के महुआ टोला गांव में रविवार की सुबह 6 स्पंज लदा हाइवा घुस गया। इसे देखते ही ग्रामीणों ने सभी ट्रकों को रोक दिया और आगे जाने नहीं दिया गया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालकों ने बताया कि 6 ट्रक स्पंज लेकर ओडिशा से लपंगा वैंकटेश स्पंज फैक्ट्री को जा रहे थे। उनको रास्ता मालूम नहीं था। मोबाइल पर मैप देखकर चल रहे थे। जिस कारण सभी ट्रक महुआ टोला की सख्त गलियों में चले गए। इसे देखते ही ग्रामीणों ने सभी ट्रकों को रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यह गांव की सड़क है। कोई ट्रांसपोर्टिंग सड़क नहीं। इतने भारी वाहन इधर से नहीं जाएंगे। ग्रामीणों के इस विरोध के देखते हुए ट्रक चालकों में अपने ट्रक को पीछे कर दूसरे मार्ग से चल गए। करीब एक घंटे तक ट्रक गांव में फंसे रहे। मौके पर बिरेंद्र महतो, सुनील बेदिया, राजेश महतो, राहुल महतो, महाबीर महतो, राजू महतो, दिलीप महतो, धर्मवीर बेदिया, अशोक बेदिया सहित अन्य मौजूद थे। भास्कर न्यूज|रामगढ़ रामगढ़-रांची मार्ग एनएच 33 पर एक बार फिर सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल से कोयला ढोने वाले युवक की मौत हो गई। जबकि, एक युवक घायल हो गया। यह सड़क दुर्घटना रविवार की सुबह करीब 4 बजे की है। जानकारी के अनुसार फुलसराय के सैनूल अंसारी साइकिल से कोयला लेकर रांची जा रहे थे। इस बीच टायर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल को धक्का मार कर अपनी चपेट में ले लिया। इससे, साइकिल सवार सैनूल अंसारी घायल हो गए। जबकि, अन्य एक युवक अजात अंसारी मामूली रुप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर अस्पताल ले गई। यहां, चिकित्सकों ने सैनूल अंसारी को मृत घोषित कर दिया। सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *