झीरम शहीदों को दी श्रद्धांजलि, डॉ. शक्राजीत नायक की जयंती मनाई

भास्कर न्यूज | रायगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ में झीरम घाटी के शहीद नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पूर्व मंत्री व विधायक शक्राजीत नायक की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने की। झीरम हमले में शहीद नंदकुमार पटेल, दिनेश पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार सहित सभी नेताओं को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। 25 मई 2013 की इस घटना को याद करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय ने सरबत वितरण किया, यतीश गांधी ने मूकबधिर बच्चों को भोजन कराया और अरुण गुप्ता व किरण पंडा ने राहगीरों को शीतल जल पिलाया। कार्यक्रम में दीपक पांडेय, हरमीत घई, जानकी काटजू, अरुण गुप्ता, विकास शर्मा, उपेंद्र सिंह, शाखा यादव, विकास ठेठवार, मदन महंत, शेख सलीम नियारिया, दयाराम धुर्वे, राकेश पांडेय, आरिफ हुसैन, यतीश गांधी, प्रदीप टोप्पो, वसीम खान, सत्यप्रकाश शर्मा, सौरभ अग्रवाल, मिलन मिश्रा, संतोष बोहिदार, रवि पांडेय, अक्षय कुलदीप, अनिल कुमार गर्ग, अनिल अग्रवाल, गुलशन साहू, एसएम भारद्वाज, घासीदास महंत सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *