कार और टैंकर के बीच टक्कर,परिवार के 9 सदस्य घायल:कांकेर के मचांदूर नाका पर हुआ हादसा, दंतेवाड़ा घूमकर रायपुर लौट रहे थे, दो गंभीर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर मचांदूर नाका के पास कार और पेट्रोलियम वाहन के बीच टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार रायपुर लौट रहा था। दुर्घटना में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह डैमेज हो गई। दुर्घटनाग्रस्त परिवार रायपुर के महावीर नगर का रहने वाला है। वे दंतेवाड़ा घूमकर वापस लौट रहे थे। यह घटना घटना चारामा और बालोद जिला की सीमा पर स्थित मचांदूर नाका के पास हुई। जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा से रायपुर लौट रहा एक परिवार जब कांकेर जिले के अंतिम छोर और बालोद जिले की सीमा पर मचांदूर नाका के पास पहुंचा, तभी उनकी कार की टक्कर एक एचपी पेट्रोलियम के टैंकर से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर घटना की सूचना मिलते ही संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत चारामा अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक 10 वर्षीय बच्ची के पैर में गंभीर चोट लगी है। बाद में तीन और घायलों की हालत बिगड़ने पर उन्हें भी रेफर किया गया। मचांदूर नाका पर नहीं है स्पीड ब्रेकर स्थानीय जानकारी के अनुसार मचांदूर नाका पर कोई गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) नहीं है और नाका पूरी तरह खुला हुआ है, जिससे वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं। इस भीषण दुर्घटना का एक मुख्य कारण मानी जा रही है। राहत कार्य में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *