भास्कर न्यूज|रामगढ़ वरिष्ठ नागरिक संगम रामगढ़ की ओर से नौवां वर्षगांठ पर सम्मान सह संदेश समारोह का आयोजन किया गया। शहर के बंगाली टोला के डॉ. डीसी राम के आवास परिसर में वरिष्ठ नागरिक संगम सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडेय,अति विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता सुरेश पी अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जगजीत सिंह सोनी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित व दीप वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां, संगम के संरक्षक डॉ. डीसी राम ने वरिष्ठ नागरिक संगम की स्थापना व औचित्य पर प्रकाश डाला। महासचिव चंद्रेश्वर प्रसाद ने संगठन की उपलब्धियों को बताते हुए ब्योरा पेश किया। संचालन नागरिक संगम के मीडिया प्रभारी राज रामगढ़ी ने की। समारोह में कैलाश चंद्र शाह व देवशरण महतो को माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र ओढ़ा कर मंगलकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया। अतिविशिष्ट अतिथि सुरेश पी अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि जगजीत सिंह सोनी को भी मुख्य अतिथि ने उनकी सेवा भावना की सराहना कर स्मृति चिन्ह व धवल उपवस्त्र देकर सम्मानित किया।


