छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से दो महिला खिलाड़ियों ने भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। मास्टर कैटेगरी में 45 वर्षीय शोभा धाकरे और सीनियर कैटेगरी में 31 वर्षीय नीता नेताम ने कुल 12 स्वर्ण पदक जीते। शोभा धाकरे ने बेंच प्रेस में 40, 45 और 50 किलोग्राम वजन उठाकर तीन स्वर्ण पदक जीते। डेड लिफ्ट में उन्होंने 80, 85 और 90 किलोग्राम वजन उठाकर तीन और स्वर्ण पदक हासिल किए। नीता नेताम ने भी बेंच प्रेस में 40, 45 और 50 किलोग्राम तथा डेड लिफ्ट में 80, 85 और 90 किलोग्राम वजन उठाकर छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए। नेशनल लेवल चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी महिला खिलाड़ी दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। मसल मानिया जिम के कोच संजय सोनपिपरे के मार्गदर्शन में दोनों खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की। शोभा और नीता अब 12 से 15 जून तक रायपुर में होने वाली नेशनल लेवल चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गई हैं। इस प्रतियोगिता में भी वे अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।


