सोडाला थाना इलाके में आज दोपहर सवारियों से भरी बस में एकाएक आग लगने से बस में सवारियों में हडकंप मच गया। चालक ने शोर सुन और धुआं देख कर तत्काल बस को रोका और सवारियों की मदद करते हुए बस को खोली कराया। चालक मुकेश ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग को कंट्रोल किया। इस दौरान बस का काफी हिस्सा जल गया। बस के पीछे चल रहे विमल ने बताया कि बस के पीछे से धुआ निकलता हुआ दिखाई दिया। बस में जब धुआं घुसा तो बस में बैठी सवारियों ने शोर करना शुरू कर दिया। जिस पर बस चालक ने पुरानी चूंगी के पास में बस को रोकर सवारियों को बाहर निकाल। इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं आई। लोगों ने बस चालक महेश के साथ मिल कर बस में लगी आग को बुझाया। आग बुझने पर चालक महेश ने बताया कि बस की कई वायरिंग जल गई हैं। जिस के बाद सवारियों को दूसरे बस में शिफ्ट किया गया। यह बस दूदू से अजमेरी गेट के लिए चलती हैं बस जब दूदू जा रही थी उसी दौरान बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी।


