कपूरथला में फरार नशा तस्कर गिरफ्तार:जालंधर पुलिस के एसआई को धक्का दिया, गाड़ी लेकर भागा था, पुलिस ने घर से पकड़ा

कपूरथला में आज एक नशा तस्करी के आरोपी को पकड़ा है, जो जालंधर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। थाना बिलगा के एसआई कुलविंदर सिंह और सीनियर सिपाही दविंदरपाल आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी को मॉडर्न जेल में छोड़ने जा रहे थे। आरोपी को 21 मई को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। 22 मई को उसे अधरंग का अटैक हुआ, जिसके बाद अस्पताल में इलाज कराया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने के लिए निजी वाहन से ले जाया जा रहा था। सोमवार को झल्ल ठीकरीवाल गांव के पास मेडिकल रिपोर्ट की फोटो स्टेट कराने के लिए गाड़ी रोकी गई। सिपाही दविंदरपाल फोटो स्टेट करवाने गया और एसआई कुलविंदर सिंह खिड़की से बाहर देख रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने एसआई को धक्का देकर गाड़ी लेकर फरार हो गया। थाना कोतवाली में एसआई कुलविंदर सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। थाना कोतवाली के एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *