अब श्रीडूंगरगढ़ में मोर घायल:जहरीला सामान खाने से बिगड़ी तबीयत, राष्ट्रीय पक्षी को बचाने में जुटा वन विभाग

पिछले दिनों दंतौर क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर के बीमार होने और मरने की खबर आई और अब श्रीडूंगरगढ़ में चार मोर घायल अवस्था में मिले थे। कुछ लोगों ने मोर को पशु पालन विभाग के हवाले भी किया, लेकिन इनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। श्रीडूंगरगढ़ के रेलवे स्टेशन के निकट स्थित श्मशान के पास ही मंगलवार को चार घायल मोर मिले। अपनी बकरियां लेकर घर की ओर लौट रहे शिवलाल पुत्र पूर्णाराम ने अपने साथी गणेश शेखावत को घायल मोरों के बारे में सूचना दी। गणेश आपणो गांव सेवा समिति के दल के साथ मौके पर पहुंचे। परंतु तब तक एक घायल मोर को कुत्ते ले गए। तीन बीमार मोरों को घायलावस्था में वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया। पशु पालन विभाग के डॉ दीनू खान मौके पर पहुंचे व सावधानी पूर्वक मोरों का इलाज किया। खान ने बताया कि किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का असर मोरों पर है। उनकी स्थिति में अब सुधार है। वन विभाग की देखरेख मे तीनों को रखा गया है। जहरीले पदार्थ के सेवन से हेमासर की रोही में चार गौवंश की मौत का मामला भी गत दिनों सामने आया था। जिसकी जांच भी पुलिस द्वारा की जा रही है। अब अचानक चार मोर के घायल होने से भी क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। वन विभाग को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *