कैथा जगन्नाथ नगर में गौरी शंकर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी शुरू

रामगढ़|रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कैथा के जगन्नाथ नगर में नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव परिवार,हनुमान लला,मां दुर्गा,राधा कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। 3 से 5 जून तक श्रीश्री 1008 शिव परिवार,हनुमानलला,मां दुर्गा,श्रीराधा कृष्ण जी की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के तहत 3 जून की प्रात:7 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। फोरलेन बायपास के दामोदर नदी पुल के पास से महिलाएं कलश में जल उठाएंगी। कलश यात्रा में पूर्व विधायक सुनीता चौधरी शामिल होंगी। वहीं, 4 जून को मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन और नगर भ्रमण और 5 जून की प्रात: वेद पाठ,10.23 से 12.36 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की जाएगी। यज्ञाचार्य मनोज पांडेय की देख रेख में ब्राह्मण महायज्ञ अनुष्ठान कराएंगे। महायज्ञ की तैयारी में गौरी शंकर मंदिर समिति के अध्यक्ष सीबी सिंह,सचिव पियूष बेरलिया,कोषाध्यक्ष सरोज यादव के अलावा श्याम सुंदर प्रसाद,आरपी सिंह,दिनेश प्रसाद कुशवाहा,जेबी सिंह,चिंटू वर्मा,गुड्‌डू ओझा,आशुतोष भारद्वाज,नंदकिशोर प्रसाद,राजा राम ओझा,अभिषेक अग्रवाल,अजित सिन्हा,अर्जुन गोप,अविनाश कुमार,मिठू महतो आदि जुटे हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *