गोला|थाना क्षेत्र के बरियातू गांव निवासी रीता देवी पति सुरेश नायक उम्र 20 वर्ष ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली।बताया जाता है कि विगत 19 मई को महिला ने घर में हुए पारिवारिक विवाद में कीटनाशक दवा खा ली थी। जिसकी स्थिति गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में दस दिनों तक इलाज चलने के बाद महिला ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। मौत के बाद महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ हत्या करने का आवेदन दिया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है।बताया जाता है कि मृतक का अपने पति के साथ बराबर विवाद होते रहता था। रामगढ़|डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने गुरुवार को जिला समाहरणालय में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर मिलने आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने भूमि, सड़क, रोजगार, विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं के लाभ सहित अपनी समस्याओं से डीसी को अवगत कराया। जिसके डीसी ने मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


