तख्त श्री हजूर साहिब के बोर्ड मुख्य प्रशासक विजय सतबीर को तलब करने की मांग

अमृतसर| तख्तश्री हजूर साहिब बोर्ड के पूर्व सचिव रविंदर सिंह बुगाई ने श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से श्री हजूर साहिब के मुख्य प्रशासक विजय सतबीर सिंह पर शराब पीकर मर्यादा का उल्लंघन करने के आरोपी में तलब करने की मांग की है। इससे पहले शिष्टमंडल ने जत्थेदार गड़गज्ज को गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब में इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। वीरवार को स्थानीय रेस्टोरेंट में रविंदर के साथ पूर्व कार्यकारी सदस्य इकबाल सिंह, पूर्व सलाहकार सतिंदरबीर सिंह रविंदर सिंह और अन्य ने सतबीर सिंह की शराब पीते की कुछ तस्वीरें जारी कीं। उन्होंने श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार गड़गज्ज से अपील की है कि वह सतबीर सिंह को तलब करने के अलावा महाराष्ट्र सरकार से ऐसे अय्याशी प्रशासक को तुरंत इस पद से हटाने का आदेश जारी करें। भास्कर न्यूज | अमृतसर तख्त श्री पटना साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी द्वारा गठित चार सदस्यीय शिष्टमंडल ने वीरवार को तख्त श्री पटना साहिब की प्रबंधक कमेटी के साथ बैठक की। बैठक में तख्त श्री पटना साहिब के पांच प्यारों द्वारा श्री अकालतख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज व तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार टेक सिंह धनोला को तनखाहिया घोषित करने जैसे विवादास्पद आदेशों पर चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद तख्त श्री पटना साहिब की प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। शिरोमणि कमेटी के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने बताया कि श्री अकालतख्त साहिब द्वारा लिए गए फैसले के बाद कुछ मतभेद पैदा हो गए थे, इसका सिख समुदाय पर गहरा असर पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि बैठक का मकसद इस मामले को बातचीत के माध्यम से सुलझाना है। उन्होंने कहा कि बैठक की रिपोर्ट जल्द प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को सौंप दी जाएगी। तख्त श्री पटना साहिब के पांच प्यारों द्वारा जारी किए गए आदेशों से तख्त श्री पटना साहिब की प्रबंधकीय कमेटी ने भी सहमति जताई है। जबकि शिष्टमंडल ने इस फैसले से असहमति जताते हुए शिरोमणि कमेटी का पक्ष लिया है। उम्मीद है कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। पंथक सूत्रों के अनुसार तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी द्वारा पांच प्यारों द्वारा सुनाए गए फैसले पर अडिंग रहने के नतीजन विवाद पर जल्द विराम लगने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क, गुरचरण सिंह ग्रेवाल, गुरबचन सिंह करमूवाला, उपसचिव जसविंदर सिंह जस्सी, तख्त श्री पटना साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष महिंदर पाल सिंह, महासचिव इंद्रजीत सिंह, सचिव हरबंस सिंह खनूजा, हरपाल सिंह, सदस्य गुरमीत सिंह, गुरविंदर सिंह, लखविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *