अमृतसर | होली हार्ट जूनियर स्कूल में इंटर स्कूल शोटोकन कराटे-डू प्रतियोगिता हुई। इसका आयोजन शोटोकन कराटे-डू इंटरनेशनल यूरोपियन फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया। प्रतियोगिता में कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। होली हार्ट प्रेजीडेंसी स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। छात्र इशानजोत सिंह ने पांच स्वर्ण पदक जीते और निकुंज देवगण ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। हरजाप, अगमदीप सिंह, गुरनूर सिंह, गुरबाज सिंह, पवनबीर सिंह, सहजप्रीत सिंह, अनिष्का शर्मा, मन्नत सरीन, भवलीन कौर, जयश्री और बलकीरत सिंह ने भी स्वर्ण पदक जीते। छात्रों ने 12 रजत और 17 कांस्य पदक भी अपने नाम किए। स्कूल की निर्देशिका अंजना विजय सेठ और प्रिंसिपल शिल्पा विक्रम सेठ ने छात्रों को बधाई दी।


