अमृतसर| भवन्ज स्कूल अमृतसर अपने छात्रों के चहुंमुखी विकास के लिए सदा प्रयासरत रहता है। भवन्ज के छात्रों ने पटियाला में आयोजित ‘ओपन स्टेट ताइक्वांडो टूर्नामेंट’ में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट में 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों धैर्य महाजन (स्वर्ण पदक), लविश रामपाल (रजत पदक), योग्य सरीन (रजत पदक) और हर्षल मालही (कांस्य पदक) जीत कर विजेताओं की श्रेणी में अपना नाम अंकित किया। इस उपलब्धि पर भवन्ज अध्यक्ष अविनाश महेन्द्रू, निर्देशिका डॉ. अनीता भल्ला और प्रिंसिपल सोनिया सहदेव ने इन सभी विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


