डीएवी इंटरनेशनल के संस्थापक चेयरमैन डॉ. वीपी लखनपाल पंचतत्व में विलीन

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीएवी कॉलेज प्रबंधक समिति नई दिल्ली के सदस्य, डीएवी इंटरनैशनल स्कूल के संस्थापक चेयरमैन, महान शिक्षाविद, समाज सेवी, द‌याशीलता की प्रतिमूर्ति डॉ. वीपी लखनपाल का अंतिम संस्कार वीरवार को हाथीगेट स्थित श्री दुर्ग्याणा मंदिर के श्मशान घाट में कर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दोनों बेटों डॉ. राजीव लखनपाल एवं डॉ. संजीव लखनपाल ने दी। उनकी पुत्रवधु सुषमा लखनपाल ने भी अपने पिता तुल्य ससुर को नम आंखों से विदाई दी। डीएवी इंटरनैशनल स्कूल की प्रिंसीपल डॉ. अंजना गुप्ता ने बताया कि डॉ. वीपी लखनपाल जी 27 मई को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर ईश्वर चरणों में जा विराजे थे। उन्होंने बताया कि डॉ. वीपी लखनपाल असहायों के मसीहा थे। डीएवी कॉलेज प्रबंधक समिति नई दिल्ली के प्रधान आर्यरत्न डॉ. पूनम सूरी, पद्मश्री अलंकृत वीके चोपड़ा, डीएवी पब्लिक स्कूलज-1 नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार, डॉ. जेपी शूर, निर्मल गुप्ता, डॉ० अमरदीप गुप्ता, डॉ. नीलम कामरा, अलाहवत, रिक एंड टीम-अमेरिका, एडवोकेट सुदर्शन कपूर, इंद्रपाल आर्य, डॉ. नीरा शर्मा, प्रिं. डॉ. पल्लवी सेठी, रोटरी कलब के माननीय सदस्यों,विभिन्न डीएवी कॉलेजों और विद्यालयों के प्रिंसीपलों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *