झारखंड में 2 जून तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट:आज भी तेज हवा के साथ हो सकती है बरसात, 40KM/h से चलेगी हवा

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड में शुक्रवार को भी दिख सकता है। कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना बनी हुई है। गुरुवार को गोड्‌डा और पाकुड़ में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं, कई जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के विभिन्न इलाकों में 2 जून तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। साथ ही तेज रफ्तार में हवा के चलने और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। 31 मई तक यलो अलर्ट जारी पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस करवाई है। मौसम विभाग ने 31 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। पांच दिनों बाद बढ़ सकता है अधिकतम तापमान राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। आज और कल बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। 2 जून को उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हो सकती है बारिश 1 जून को पूर्वी हिस्सों में और 2 जून को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। कैसा रहा पिछले 24 घंटे में मौसम इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 32.4 एमएम घाटशिला में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *