एजेंसी का आरोप- छुट्टी के दिन के काम का पैसा नहीं दे रहा रिम्स

रिम्स में सफाई का जिम्मा संभाल रही एजेंसी ने प्रबंधन को पत्र लिख बकाया भुगतान की गुहार लगाई है। एजेंसी का कहना है कि भुगतान की राशि बड़ी है, यदि समय रहते भुगतान नहीं हुआ तो सेवा में इसका असर दिख सकता है। एजेंसी का कहना है कि जून 2022 से हर रविवार को कराए गए काम का भुगतान प्रबंधन ने अब तक नहीं किया है। जिससे अब तक लगभग 3 करोड़ रुपए बकाया हो चुका है। रिम्स में सेवा दे रही एजेंसी ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को पत्राचार करते हुए जल्द भुगतान कराने की गुहार लगाई है। एजेंसी के निदेशक अरुण कुमार और अनिल कुमार सिंह का कहना है कि रिम्स में मासिक भुगतान केवल 26 कार्य दिवस के लिए किया जा रहा है, जबकि सफाई कर्मचारी पूरे 30 दिन काम करते हैं। इस दौरान रविवार को भी अस्पताल और छात्रावासों में नियमित रूप से सफाई कार्य जारी रहता है। लेकिन हर महीने 4-5 दिनों की मजदूरी बिना भुगतान के कट जाती है। एजेंसी प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विधायक राजेश कच्छप से हस्तक्षेप की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *