भास्कर न्यूज| धमतरी जिला अस्पताल में संचालित कैंटीन के खाद्य समानों की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम पहुंची। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर के अंदर व बाहर संचालित हो रही कैंटीन की जांच की। इस दौरान चावल, दाल, समानों के पैकेट की जांच कई। बारिश के दौरान मक्खियों की संख्या बढ़ेगी। बीमारी न फैले, इसलिए समानों को ढककर रखने व साफ-सफाई बरतने कहा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फनेश्वर पिथौरा ने बताया कि तीन महीने पहले जिला अस्पताल परिसर का कैंटीन का टेंडर बदला गया था। इसके पूर्व संचालित हो रही कैंटीन में सामान खराब मिले थे। जांच में फेल हो गए। उन पर करीब 60 हजार जुर्माना भी लगा था। टेंडर बदलकर दूसरे को दिया गया है। खाने-पीने के सामान सही मात्रा में मिल रहा है या नहीं, इसकी जांच की गई। समानों को ढककर रहने कहा गया। साफ-सफाई बरतने ही हिदायत भी दी गई। बारिश में मक्खियों की संख्या बढ़ जाती है। इससे बीमारी फैलती है। बीमारी न फैले, इसलिए पहले से चेताया जा रहा है। इसके अलावा कोलियारी क्षेत्र के दुकानों में भी अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल की गई। एक दुकान से नमक का पैकेट जांच के लिए रायपुर भेजा।


