सम्मान . मंडावी ने छत्तीसगढ़ी लोक कला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिलाई है पहचान

भास्कर न्यूज | नारायणपुर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को देश और दुनिया के मंचों पर प्रतिष्ठा दिलाने वाले नारायणपुर जिले के ग्राम गढ़बेंगाल निवासी जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माता एव काष्ठ शिल्पकार पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान 2025 से अलंकृत किया गया। राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित गारिमामय समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही मंडावी नारायणपुर जिले के दूसरे व्यक्ति बन गए हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व वर्ष 2024 में पारंपरिक वैद्यराज हेमचंद मांझी को यह गौरव प्राप्त हुआ था। 68 वर्षीय पंडीराम मंडावी पिछले पांच दशकों से छत्तीसगढ़ की विलुप्तप्राय पारंपरिक वाद्य व काष्ठ शिल्पकला को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे जीवंत मंचों पर प्रस्तुत करते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं। वे बांसुरी, टेहण्डोंड, डूसीर, सिंग की तोड़ी, कोटोड़का, उसूड़ जैसे लोक वाद्य यंत्रों के निर्माण एवं प्रदर्शन में अद्वितीय दक्षता रखते हैं। यह सम्मान छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं को जीवित रखने वाले उत्कृष्ट कलाकारों को प्रदान किया जाता है। पंडीराम मंडावी की इस उपलब्धि से पूरे नारायणपुर जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है। स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सांस्कृतिक संस्थाओं और आम नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए प्रेरणास्पद क्षण बताया है। मंडावी की यह उपलब्धि न केवल एक कलाकार की साधना का सम्मान है, बल्कि यह उस सांस्कृतिक विरासत की भी विजय है जिसे उन्होंने वर्षों तक श्रम, समर्पण और निष्ठा से संजोया। यह उपलब्धि कलाकार की साधना का सम्मान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *