पंजाब CM ने यूनियनों को दी LIVE बहस की चुनौती:बोले-किसानों के पैसे से होटलों-अस्पतालों में पार्टनर, पानी मुद्दे पर नहीं बोला कोई किसान नेता

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि किसान नेताओं ने अवैध रूप से पैसा इकट्‌ठा किया है। CM के इस बयान पर शुक्रवार को किसान नेता भड़क गए जिस पर CM मान ने उन्हें लाइव बहस करने की चुनौती दे डाली। मान ने कहा कि कुछ यूनियन लीडरों ने छोटे किसानों से पैसा जुटाकर बड़ी प्रॉपर्टीज बना रखी हैं। CM मान बुधवार (30 मई) को बठिंडा के 2 दिन के दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक होटल में हलके के पंचों और सरपंचों की मीटिंग ली। मान ने अकाली दल पर कहा कि इन दिनों ‎‎बादल-मजीठिया परिवार में बोलचाल बंद है। अब बेशक सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया उनके कहने के बाद बोलने लगें, लेकिन सच्चाई यही है। किसान यूनियनों को लेकर CM मान बोले- किसान नेताओं ने अवैध रूप से पैसा इकट्‌ठा किया है। कुछ यूनियन लीडरों ने छोटे किसानों से पैसा जुटाकर बड़ी प्रॉपर्टीज बना रखी हैं। यूनियनें बेतुके मसलों पर सड़क तथा रेल रोककर सिर्फ अपनी दुकानें चला रही हैं। मान बोले-किसान नेता खेती मुद्दे पर उनसे बहस करें
मान ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि कई किसान नेताओं ने प्रदेश के होटलों व अस्पतालों में भी अपने हिस्सेदारी डाली है। वे चुनौती देते हैं कि किसान नेता खेती संकट से जुड़े मामलों पर उनके साथ लाइव बहस करें। किसान यूनियनें अपनी-अपनी दुकानें चला रहीं
CM ने कहा कि किसान यूनियन और किसान दोनों अलग-अलग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान यूनियनें संघर्ष करने की आड़ में किसानों से फीस लेती हैं। अभी BBMB व हरियाणा के साथ पानी का विवाद हुआ है, लेकिन पंजाब के किसी किसान नेता ने एक शब्द नहीं कहा। किसान यूनियनें बेतुके मसलों पर सड़क तथा रेल रोककर सिर्फ अपनी दुकानें चला रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *