लार्ड शिवा परिसर कुशवाह नगर इंदौर में कथा का समापन:शिव पुराण कथा के समापन पर हवन-पूजन, 500 कन्याओं का पूजन और महाप्रसादी हुई

लार्ड शिवा परिसर कुशवाह नगर में चल रही नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा में पूर्णाहुति हुई। इस मौके पर हवन पूजन के बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया गया। संयोजक आकाश पटेल ने बताया कि शिव महापुराण कथा का समापन हवन, पूर्णाहुति व भोग प्रसाद वितरण के साथ हुआ। व्यासपीठ से कथा वाचक संत मुकेशानंदजी महाराज ने संगीतमय कथा का श्रवण कराया। करीब तीस हजार भक्तों ने चलित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया, वहीं 500 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। संत मुकेशानंदजी महाराज ने गणेश प्रसंग सुनाते हुए कहा कि अपने माता – पिता की आज्ञा का पालन करना हमारा धर्म है। भगवान गणेश जी ने माता-पिता की परिक्रमा की और वे प्रथम पूज्य देव बने। भगवान शिव ने गणेश जी को विजयी घोषित किया और उन्हें प्रथम पूज्य देवता का वरदान दिया। यह देखकर सभी देवता हैरान हो गए और भगवान शिव से कहा कि आपने तो कहा था जो सबसे पहले पूरे ब्रह्माण्ड की परिक्रमा करके जो आएगा उसे आप प्रथम पूज्य देवता घोषित करेंगे। शिव महापुराण कथा सुनने प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भगवान शिव अपने भक्तों के प्रति सर्वाधिक दयालु हैं। मुकेशानंद जी महाराज ने कहा कि भगवान भक्तों की सभी कामनाएं पूरी करते हैं। उनकी कृपा सभी पर रहती है। भगवान शिव सृष्टि के संतुलन को बनाए रखने का कार्य करते हैं, लेकिन अपने भक्तों के लिए उनके हृदय में हमेशा वत्सल प्रेम रहता है। व्यास पीठ का पूजन विधायक गोलू शुक्ला, पार्षद शिवम् यादव, मुन्ना साहू, मलखान कुशवाह, विजय दुबे, सुभद्रा पटेल, सुरभि पटेल, भरत पटेल, भूपेंद्र पटेल, सुनील पटेल, अनिल पटेल , सावन खटवा, अमित बडोला, गोलू सैनी ने किया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *