जालोर में होगा 6 जिलों के फोटोग्राफर्स का सम्मान:आमंत्रण पत्रिका का किया विमोचन, संस्थान के पदाधिकारी रहे मौजूद

फोटोग्राफर एसोसिएशन संस्थान जालोर के द्वारा 6 जिलों के फोटोग्राफर्स का सम्मान समारोह 29 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर छपी आमंत्रण पत्रिका का मंगलवार को मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने विमोचन किया। आयोजक कमेटी के मीडिया प्रभारी हुकमीचन्द सोलंकी ने बताया कि शहर के सामतीपुरा रोड पर स्थित सूर्या गार्डन में 29 दिसंबर को फोटोग्राफर एसोसिएशन संस्थान जालोर के द्वारा जालोर, जोधपुर, पाली, सिरोही, सांचौर व बालोतरा के फोटोग्राफर्स का सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के निवास स्थान पर पत्रिका का विमोचन किया गया। गर्ग को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आंमत्रित किया गया। इस दौरान फोटोग्राफर एसोसिएशन के सरक्षक शिवकुमार सैनी,अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी एम इशाक, मंगल परमार, उपाध्यक्ष उजीर सिलावट, कोषाध्यक्ष बंशीलाल राव , सचिव मुकुंद सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष जालम गुर्जर, गोविंद राव, रवि सोलंकी व अल्ताफ हुसैन सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *