धार जिले के मनावर के पास सिंघाना से बड़वानी की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। हादसे में ड्राइवर कार के अंदर ही जिंदा जल गया।पास ही खेत में काम कर रहे लोगों ने कार के ग्लास तोड़कर युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे निकाल नहीं पाए। घटना मंगलवार दोपहर की है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी अनिल पंवार ने बताया कि, ‘ मैं खेत में काम कर रहा था, इस दौरान देखा कि एक कार में आग लगी है। पास जाकर देखा तो अंदर एक युवक फंसा हुआ था। कार की स्टीयरिंग में आग लग रही थी। मैंने विंडो के शीशे तोड़कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती गई और कार के साथ युवक भी जिंदा जल गया। अनिल के मुताबिक उसने हादसे की सूचना सिंघाना चौकी पर दी। इसके कुछ देर बाद ग्रामीणों की मदद और पानी के टैंकर से आग बुझाई गई। हालांकि तब तक युवक का सिर्फ कंकाल बचा था। सिंघाना चौंकी प्रभारी प्रकाश सरोदिया ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई। इससे पेट्रोल की पाइप में आग लग गई। बाद में आग कार के अंदर फैलती गई। हादसे की 6 तस्वीरें… बचे अवशेषों को निकालने की कोशिश
सिंघाना चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदिया ने बताया कि लाश के बचे अवशेषों को निकालने की कोशिश की जा रही है। बचे अंगों को साथ ही पोस्टमॉर्टम के लिए लिए मनावर सिविल अस्पताल या इंदौर भेजा जाएगा। नीलेश के ही नाम से रजिस्टर्ड है कार
चौकी प्रभारी ने बताया कि वाहन नंबर MP 09 DB 1076 नीलेश (28) पिता नागुलाल प्रजापत निवासी कोठडा (निसरपुर) के नाम से है। मरने वाला नीलेश ही है। पता चला है कि उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। उसकी 4 साल की एक बेटी और 3 साल का बेटा है। ये खबर भी पढ़ें- शिवपुरी में कंटेनर से टकराई बाइक, मॉडल की मौत शिवपुरी में एक कंटेनर और रेसिंग बाइक आपस में टकरा गए। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर है। दोनों रिश्ते में भाई लगते थे। मृतक मुंबई में एक्टिंग और मॉडलिंग करता था
टक्कर के बाद बाइक का पेट्रोल सड़क पर बहने लगा। इससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई। पढ़ें पूरी खबर…


