बिलासपुर में पुलिस की विशेष चेकिंग:39 वारंटी गिरफ्तार, फरार चल रहे 4 आरोपियों को भी दबोचा, 147 संदिग्धों की जांच

बिलासपुर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 13 स्थायी वारंट और 26 गिरफ्तारी वारंट वाले कुल 39 वारंटियों को पकड़ा है। साथ ही लंबे समय से फरार 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में दो दिन का यह विशेष अभियान शहरी क्षेत्रों में चला। इसमें सिविल लाइन, सरकंडा, तोरवा, कोतवाली, सकरी और चकरभाठा थाना क्षेत्र शामिल थे। 19 संदिग्धों से थाने में हुई पूछताछ पुलिस ने 147 गुंडा और निगरानी बदमाशों की जांच की। इनमें से 19 संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की गई। अभियान के दौरान 5-6 साल से फरार स्थायी वारंटियों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने संदिग्धों के घरों की जांच की और उन्हें थाने में बुलाकर पूछताछ की। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह अभियान अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बनाए रखना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *