उज्जैन में पाटीदार ब्रिज से कूदी 12वीं की छात्रा:हालत नाजुक, मौके से मिला बैग; पुलिस कर रही जांच

उज्जैन में मंगलवार देर शाम मक्सी रोड स्थित पाटीदार ब्रिज से 12वीं की छात्रा ने कूदकर जान देने की कोशिश की। ब्रिज से कूदने के बाद छात्रा रेलवे पटरियों के पास जा गिरी। राहगीरों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज नहीं मिलने पर पुलिस की मदद से उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। माधव नगर पुलिस के अनुसार, घटना शाम करीब 7:15 बजे की है। पायल कुशवाह नामक छात्रा ने जीरो पाइंट ब्रिज से छलांग लगाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल से पुलिस को एक बैग मिला है, जिसमें किताबें रखी थीं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल छात्रा का नाम ही पता चल पाया है। उसके होश में आने पर परिवार और अन्य जानकारी मिल सकेगी। यह भी जांच की जा रही है कि वह कहां रहती है और घटना के समय कहां जा रही थी। माधव नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *