दूसरी पत्नी की हत्या का प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:बच्चों को साथ ले जाने को लेकर हुआ था विवाद

सिंगरौली जिले की पुलिस ने पत्नी की हत्या के प्रयास में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। विन्ध्य नगर थाना इलाके की जयंत पुलिस चौकी का है। पुलिस के मुताबिक, 23 दिसंबर को शिवकुमार बैगा अपनी दूसरी पत्नी शिवानी बैगा के साथ जा रही थी। शिवानी के साथ पहले पति से हुए दो बच्चे भी थे। शिवकुमार ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन शिवानी बच्चों को साथ ले जाने पर अड़ी रही। इस पर शिवकुमार ने पत्थर से हमला कर शिवानी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। आरोपी शिवकुमार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने वहां छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शक्ति नगर बॉर्डर के पास दुद्दीचुआ रेलवे पटरी के किनारे देखा गया है, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *