मॉनसून सर पर है। कई मुहल्लों में नालियां जाम हैं। गंदगी पसरी हुई है। मॉनसून पूर्व तैयारियों का नगर निगम का दावा खोखला नजर आ रहा है। कई इलाकों की स्थिति ऐसी है कि पूरे क्षेत्र में जलजमाव तो होता ही है, लोगों के घरों और दुकानों में नाले का गंदा पानी भी घुस जाता है। कारण है कि इन मुहल्लों व इलाकों में इस गर्मी में भी सही तरीके से नालियों की सफाई तक नहीं की गई। इलाकों में नालियों के किनारे कचरे का अंबार लगा है। बारिश होते ही यह कचरा नाली के पानी के साथ घरों में घुस जा रहा है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग एक बार फिर मॉनसून के आने की आहट से सहमे हुए हैं। सवाल है कि कबतक लोग नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगतते रहेंगे। सिरम टोली में सड़क पर जलजमाव, प्रशासन बेफिक्र रांची | यह तस्वीर सिरम टोली चौक के पास की है। यहां सालों से सड़क पर पानी बह रहा है। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल यह सड़क लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। गिरने के कारण लोग घायल हो जा रहे हैं। आसपास दो-दो फ्लाईओवर तो बन गए, पर इसकी ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जरूरत है इस तस्वीर को बदलने की। निगम की सच्चाई, सिर्फ वीआईपी रोड में नालियों की सफाई : निगम की सच्चाई यह है कि नालियों की सफाई के लिए करोड़ों की मशीन खरीदी गई है। उन मशीनों का उपयोग सिर्फ वीआईपी रोड में स्थित नालियों की सफाई में करते देखा जा सकता है। अन्य क्षेत्रों में इन बड़े मशीनों से सफाई तो दूर मैनुअली सफाई तक नहीं कराई गई। रांची|मोरहाबादी में बंसल लैंडमार्क के निकट नाली का पानी सालों से सड़क पर जमा है। जनवरी में इसकी शिकायत रांची नगर निगम में की गई, पर स्थिति जस की तस है। यही नहीं, बिना कुछ किए शिकायत को क्लोज कर दिया गया। गड्ढे के कारण रोजाना कोई न कोई दुर्घटना हो रही है। गंदगी से बीमारी का भी खतरा बढ़ गया है। – मोरहाबादी से चंद्रदेव उरांव की रिपोर्ट मोरहाबादी : सालों से सड़क पर नाली का पानी जमा, संक्रमण का खतरा दो सालों से सड़क पर जमा है पानी, कब सुधरेंगे हालात नामकुम पुल पर लगा पोल झुका, आंधी-तूफान में अनहोनी की आशंका केएम मल्लिक रोड में सड़क बन रही तालाब कांके रोड डैम साइड में सड़क पर भरा कीचड़ आप भी बन सकते हैं रीडर्स रिपोर्टर पुरुलिया रोड : नालियों का हाल बेहाल पुरुलिया रोड अलबर्ट कंपाउंड में बजबजाती नालियों से सड़क पर चलने वाले लोग तो परेशान हैं ही, बारिश के डर से आसपास में रहने वाले लोग अपने-अपने घरों के आगे मुंडेर को ऊंचा करने लगे हैं ताकि उनके घरों में पानी न घुस जाए। नालियों की सफाई होनी चाहिए, इसपर किसी का ध्यान तक नहीं गया। नतीजा आने वाली बारिश में देखने को मिलेगा। बारिश होने पर सड़कों पर गंदे पानी में लोगों को पैदल चलने तक में दिक्कत होगी। रांची के स्टेशन रोड स्थित नालियों की स्थिति ऐसी है कि इन नालियों से पानी निकलता तक नहीं है। नालियां जाम हैं। नतीजा जैसे ही बारिश शुरू होती है, स्टेशन रोड में सड़क नाला में तब्दील हो जाती है। लोग सड़क पर पैदल चल नहीं पाते। गर्मी में इन नालियों की सफाई कर स्थिति में सुधार लाया जा सकता था। हरमू बी-63 के पीछे स्थित कृष्णा कॉलोनी, कहने को तो यह पॉश इलाका है, जहां कई नामचीन लोग रहते है। इनमें राजनेता, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशासनिक अधिकारियों के मकान तक शामिल हैं। इनके घरों की नालियां कृष्णा कॉलोनी में आकर गिरती है। जहां न तो आज तक निगम ने नाली बनाई है और न ही समय पर सफाई ही करवाई है। रांची स्टेशन रोड : नालियां जाम, सड़क बन जाती है नाला, पैदल चलना मुश्किल कृष्णा कॉलोनी : इलाका पॉश, पर बजबजाती नालियों ने किया परेशान ऐसी ही अव्यवस्थाओं से जुड़े सवाल 9431363003 पर वॉट्सएप करें। नामकुम के वार्ड-47 स्थित जोरार साईं नगर में पिछले दो सालों से सड़क पर गंदा पानी जमा है। लोग इसी गंदगी से होकर आना-जाना करने को विवश हैं। लोगों को हो रही इस परेशानी का आखिर जिम्मेवार कौन है। नामकुम में स्वर्णरेखा नदी पर बने पुल पर लगा पोल झुक गया है जिसके कभी भी गिरने का खतरा है। रोजाना यहां से सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। यात्री बसें यहां रुका करती हैं। तेज हवा चलने पर कभी भी अनहोनी हो सकती है। बिजली विभाग भी इसपर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे सिस्टम के खिलाफ चुप्पी तोड़ने की जरूरत है। रांची| केएम मल्लिक रोड स्थित कैलाश विहार कॉलोनी में बारिश के दिनों में सड़क तालाब बन जा रही है। नालियां जाम हैं जिसके कारण बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है। इससे घरों में नाली का गंदा पानी घुस जा रहा है। आसपास गंदगी से लोग परेशान हैं। – केएम मल्लिक रोड से अशोक कुमार की रिपोर्ट रांची| कांके रोड जयपुर डैम साईड की सड़क कीचड़ से सनी है। सड़क पर मिट्टी पसरा है, जो बारिश के दिनों में कीचड़ से भर जाती है। गड्ढे होने के कारण इसमें पानी भर जाता है। मिट्टी के कारण फिसलन भी है। इससे रोजाना लोग गिर कर घायल हो रहे हैं। – कांके रोड से सीमांत चौधरी की रिपोर्ट रीडर्स रिपोर्टर कॉलम के जरिए आप भी अपने आसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9431363003 पर वॉट्सएप करें ।


