नवापारा की बेटियों ने 5-4 से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम किया

भास्कर न्यूज|सिमडेगा रविवार को कुरडेग के खालीजोर पारिस मैदान में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। बालक और बालिका वर्ग के इस फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने किया। हॉकी बालिका वर्ग में फाइनल मैच नवापारा और गाम्मैरडीपा के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंच गया। वहां नवापारा की बेटियों ने 5-4 से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं हॉकी बालक वर्ग में रोमांचक फाइनल मुकाबला सर्फमुंडा और खरवाटोली के बीच हुआ। जहाँ खरवाटोली की टीम ने 1-0 से बाज़ी मार कर विजेता बनी।विधायक भूषण बाड़ा ने विजेता और उपविजेता टीमों को खस्सी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल के मध्यम से हमारी युवा पीढ़ी अनुशासन, एकता और संघर्ष की भावना को आत्मसात कर रही है। हॉकी हमारे क्षेत्र की पहचान है और हमारी सरकार इस खेल को हर स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से सिमडेगा में खेल संसाधनों का तेजी से विकास हो रहा है। विधायक ने ग्रामीण युवाओं से अपील की कि वे खेल, शिक्षा और संस्कृति में संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को उचित मंच देने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।मौके पर पल्ली पुरोहित फादर सुनील तिर्की, फादर किशोर बाखला, फादर बिपिन केरकेट्टा, फादर अनसेलेम डुंगडुंग, फादर विजय कुमार हेरेंज, कुरडेग प्रखंड अध्यक्ष तुलसी प्रांगत खलखो, पाकरटाड़ प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तेलेस्फोर टोप्पो, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू खान, 20 सूत्री अध्यक्ष वाल्टर टोप्पो, काथलिक सभापति रोर्बट तिर्की आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *