कार को टक्कर मारकर पुल पर अटका ट्रक, सड़क जाम

पिंड्राजोरा | पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के इजरी नदी पुल पर एक ट्रक ने कार को पी​छे से टक्कर मार दी। इससे कार चालक जख्मी हो गया है। जबकि कार में पांच लोग सवार थे। वहीं ट्रक के चालक को भी हल्की चोंट है। पुलिस ट्रक के चालक को अनुमंडल अस्पताल भेज दी। जानकारी के अनुसार ट्रक लोहे का रिंग लेकर टाटा से चास की ओर जा रहा था। दूसरी ओर धनबाद के टाटा सिजुआ निवासी एक ही परिवार के लोग योगीडीह स्थित वाटर पार्क गए थे। वह इजरी नदी पुल के पास स्थित एक होटल में खाना खाकर धनबाद लौट रहे थे। कार इजरी नदी पुल पर पहुंचा ही था कि ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। इससे कार वहीं पुल के बीच में पलट गई और ट्रक भी पलट गया। ट्रक का आधा हिस्सा नदी के पुल पर बने रेलिंग पर अटक गया। घटना से किसी के हताहत की सूचना नहीं है। घटना से बोकारो-पुरुलिया मार्ग करीब तीन घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने ट्रक व कार को सड़क से हटाकर अपने कब्जे ले लिया और आवाजाही दुरुस्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *