भाजपा अमर्यादित शब्दों का कारखाना है : चौधरी

सिटी रिपोर्टर | बोकारो कांग्रेस नेता सह चास प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष महावीर सिंह चौधरी ने एक बयान जारी किया है। कहा कि बोकारो भाजपा के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता के एक बयान पर जिस प्रकार विरोध कर रहे हैं, उस संदर्भ में कहना चाहूंगा कि उक्त कार्यक्रम में उमेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री को लेकर अमर्यादित बयान दिया था, कार्यक्रम की प्रभारी अनुपमा सिंह ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली थी, बावजूद भाजपा की ओर से बवाल किया जा रहा है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कांग्रेस के डीएनए पर कहा कि उनके डीएनए में खोट हैं, अब अपने सर्वमान्य नेता को खुश करने के लिए वो भी उन्हीं की भाषा बोलने लगे। प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए में खोट निकाला था, अब भाजपाई ये बताए कि क्या वे प्रधानमंत्री द्वारा एक मुख्यमंत्री को बोले गए ऐसे अमर्यादित शब्द का समर्थन करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *