जयस्तंभ चौक में शहीदों की गाथा दिखाने एलईडी स्क्रीन लगाई, सब के सब खराब

जयस्तंभ चौक के ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले लोग छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों और महापुरुषों के बारे में जान सके इसलिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत लाखों खर्च कर चारों ओर एलईडी स्क्रीन लगाई गई। लेकिन लगाने के बाद से ही इन स्क्रीनों का मेंटेनेंस नहीं किया गया। इस वजह से भी कभी यहां कोई भी डॉक्यूमेंट्री एक साथ सभी स्क्रीन पर नहीं चल पाई। अभी पिछले हफ्ते चली आंधी के बाद सभी के सभी स्क्रीन को खासा नुकसान हुआ। स्क्रीन लगाने के बाद इसकी सुरक्षा पर भी ध्यान नहीं दिया गया। इस वजह से अभी सब के सब स्क्रीन को वहां से हटा दिया गया है। स्क्रीन को दोबारा कब लग जाएगा अफसर ये भी नहीं बता पा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *