भास्कर न्यूज | दामापुर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा स्वीकृत 2.60 लाख रुपए की राशि से बनने वाली सीसी रोड का शनिवार को भूमिपूजन हुआ। यह रोड उपस्वास्थ्य केंद्र से मेन रोड तक बनाई जाएगी। भूमिपूजन जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी महेंद्र धृतलहरे ने किया। महेंद्र धृतलहरे ने कहा कि विधायक भावना बोहरा पंडरिया विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही हैं। उन्होंने बताया कि भावना बोहरा जनसेवा ही भावना संस्था के माध्यम से क्षेत्र की जनता की हरसंभव मदद कर रही हैं। पंडरिया विधानसभा के 8 मंडलों में निःशुल्क एंबुलेंस सेवा संचालित है। मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के जरिए गांव-गांव, हाट-बाजारों में कैंप लगाकर बीमारियों की निःशुल्क जांच की जा रही है। महेंद्र धृतलहरे ने ग्राम पंचायत रूसे के आश्रित ग्राम कापा में शुद्ध पेयजल और निस्तारी के लिए बोर खनन कार्य का भी किया।


