रामगढ़ में 622 अग्निवीरों का पासिंग आउट:31 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में परेड, अभिभावकों को मिला गौरव पदक

पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ छावनी में पांचवें बैच के 622 अग्निवीर रिक्रूट्स ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। यह परेड 31 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के समापन पर आयोजित की गई। पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर साजेश बाबु पी० जी० ने परेड की समीक्षा की। उन्होंने अग्निवीरों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। कमांडेंट ने प्रशिक्षण स्टाफ और इंस्ट्रक्टर्स के प्रयासों की सराहना की। अग्निवीरों ने संविधान और राष्ट्र के प्रति निष्ठा की शपथ ली प्रशिक्षकों ने युवाओं को सक्षम और जिम्मेदार सैनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अग्निवीरों में कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण के मूल्यों को स्थापित किया। समारोह में अग्निवीरों ने संविधान और राष्ट्र के प्रति निष्ठा की शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, वर्दी का सम्मान और भारतीय सेना की परंपराओं को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अभिभावकों को ‘गौरव पदक’ प्रदान किया गया। यह पदक उन अभिभावकों को दिया गया, जिन्होंने अपने बच्चों को देश की सेवा के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *