पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप-चुनाव हो रहे है। भाजपा ने जीवन गुप्ता को अपना उम्मीदवार चुनकर चुनाव मैदान में उतारा है। आज भाजपा के चुनावी कार्यलय का उद्घाटन भाजपा प्रदेश के प्रभारी सुनील जाखड़ और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी करेंगे। भाजपा की सीनियर लीडरशिप भी मौजूद रहेगी। उद्घाटन से पहले सुनील जाखड़ मीडिया को संबोधित करेंगे और विरोधियों पर निशाना साधेगे। बता दें कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और भाजपा प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ की पिछले करीब 10 दिनों से जुबानी जंग चल रही है।


