कलेक्टर ने पटवारियों को दी चेतावनी बोले- सही काम नहीं तो वेतन भी नहीं

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को बगीचा विकासखंड के तहसील सन्ना का दौरा कर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और क्षेत्र के पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सीमांकन, बटांकन, डायवर्सन, खाता विभाजन और नक्शा दुरुस्तीकरण जैसे राजस्व कार्यों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व संबंधी कार्यों को गंभीरता से लें और आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन प्रविष्ट नहीं होने पर नाराजगी जताई और सन्ना तहसील के बाबू को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही देवदाड़ और सरधापाठ के पटवारी हेमराज यादव के प्रति भी नाराजगी जताते हुए किसानों के रिकॉर्ड की त्वरित प्रविष्टि कराने को कहा। उन्होंने पटवारियों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने कार्य में सुधार लाएं, क्योंकि राजस्व विभाग सीधे जनता से जुड़ा हुआ विभाग है। सीमांकन जैसे लंबित मामलों की समयसीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने और उनका समाधान करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम बगीचा ऋतुराज बिसेन, तहसीलदार और संबंधित क्षेत्र के पटवारी उपस्थित थे। कलेक्टर व्यास ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो पटवारी कार्य में लापरवाही बरतेंगे या समय पर कार्य नहीं करेंगे, उनका वेतन काटा जाएगा। उन्होंने किसानों के नक्शा, बटांकन, आधार प्रविष्टि और किसान किताब की अद्यतन प्रविष्टियों को प्राथमिकता में लेने को कहा। कलेक्टर ने विशेष रूप से उन पटवारियों को चेताया जिनके क्षेत्र में नक्शा बटांकन की प्रगति धीमी रही है। कलेक्टर ने सभी पटवारियों को निर्देश दिए कि वे आगामी माह में गिरदावरी कार्यों को गंभीरता से लें। गिरदावरी कार्य केवल कागजों में खानापूर्ति बनकर न रहे, इसके लिए उन्होंने मौके पर जाकर किसानों की उपस्थिति में गिरदावरी करने के निर्देश दिए। खेत में मौजूद कुएं, तालाब, पेड़-पौधे, फसलें इत्यादि का सही-सही रिकॉर्ड दर्ज करने की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि किसानों को कृषि, मछली पालन एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। कलेक्टर ने सभी पटवारियों को अपने साथ फील्ड बुक लेकर चलने और उसी में अद्यतन जानकारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा गया कि राजस्व कार्यालयों में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे जनता का विश्वास बना रहे। पटवारी मौके पर जाकर गिरदावरी करें कलेक्टर ने पटवारियों को अपने साथ फील्ड बुक रखने के लिए कहा है। और प्रविष्टियां करने के निर्देश दिए हैं कलेक्टर ने सभी पटवारियों को आगामी माह में गिरदावरी के कार्यों को भी गंभीरता से और रूचि लेकर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *