उद्योगपति गोपाल दास सरदाना का निधन, अंतिम अरदास आज

रांची| उद्योगपति गोपाल दास सरदाना का 14 दिसंबर को निधन हो गया। वे अपने पीछे प|ी, दो पुत्र, चार पुत्रियां और नाती-पोते छोड़ गए हैं। सरदाना के निधन पर बुधवार शाम 4.30 से 5:30 बजे के बीच श्रीराधा कृष्ण मंदिर में अंतिम अरदास और रस्म पगड़ी का आयोजन किया जाएगा। मालूम हो कि 1942 में पाकिस्तान के बहावलपुर में गोपाल दास सरदाना का जन्म हुआ था। देश विभाजन के दौरान रांची आ गए थे। आगे चलकर उन्होंने गोपाल फ्लावर मिल की स्थापना की। वे कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए थे। श्रद्धानंद बाल मंदिर के मुख्य ट्रस्टी, लायंस क्लब प्रभात के पूर्व अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, बहावलपुर पंजाबी समाज व पंजाबी हिंदू बिरादरी के आजीवन सदस्य और श्रीराधा कृष्ण मंदिर के सदस्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *