रांची | एनडबल्यूजीईएल चर्च के आर्चबिशप सतीश टोप्पो और बिशप निस्तार कुजूर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर क्रिसमस की शुभकामना और बधाई दी। मौके पर विधायक राजेश कच्छप, सुजीत कुजूर, तारा तिर्की, सुजीत टोप्पो, राजीव एक्का, रवि बारला एवं विकास तिर्की उपस्थित रहे। इस अवसर पर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री ने भी राज्य की समस्त जनता एवं पूरे मसीही समुदाय को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी।


