रांची | संस्था मेरी आवाज मेरी पहचान ने मंगलवार को लालपुर स्थित एक होटल में क्रिसमस और नववर्ष के आगमन पर शानदार संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया। झारखंड के जाने माने मशहूर गायक कुमार गहलोत व कविता हीरो सहित अन्य संगीत प्रेमियों ने अपनी मधुर आवाज से महफिल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम मे आए हुए सभी अतिथियों ने इस कार्यक्रम मे भरपूर मौज मस्ती के साथ आनंद लिया। मौके पर आनंद जालान, किशन अग्रवाल, एक्टर देवेश खान, अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।


