रांची| पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी के दिन तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। पंडितों के अनुसार कृष्ण पक्ष की दशमी का समापन बुधवार को रात 10.29 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार तुलसी की पूजा अर्चना करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और देवी-देवताओं का आगमन होता है। सनातन धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन तुलसी की पूजा-अर्चना करने पर भगवान विष्णु भक्तों से प्रसन्न होते हैं।


