वह परगटयो पुरख भगवंत रूप गुर गोविंद सूरा…से गोबिंदमय हुआ शहर

खालसा पंथ की नींव रखने वाले सिखों के दशम पिता कलगीधर श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी से प्रभातफेरियों के निकलने की मंगलवार से शुरुआत हो गई। सुबह गुरुद्वारा के दिउड़ी गेट से निकली प्रभातफेरी जोगिंदर गाबा, सुंदर दास मिड्ढा, द्वारका दास मुंजाल के घर से होते हुए ऋषिकेश भवन, जीतू काठपाल, ओमप्रकाश बरेजा, सुभाष मिढ़ा, लक्ष्मण अरोड़ा, पुरुषोत्तम थरेजा और भगत सिंह मिढ़ा की गलियों से होते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर विसर्जित हुई। सत्संग सभा की कीर्तन मंडली की बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, इंदु पपनेजा, मंजीत कौर, रेशमा गिरधर और जसपाल मुंजाल ने भक्ति भाव से गोबिंद मिलन की ऐहो तेरी बरिया…,भजो गोबिंद भूल मत जाओ मानस जनम का एही नाओ… और वह परगटयो पुरख भगवंत रूप गुर गोविंद सूरा… समेत कई शबद गाकर माहौल को गोबिंदमय कर दिया। सरदार भूपिंदर सिंह ने निशान साहिब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवाई की और गुरु धर के सेवक मनीष मिड्‌ढा ने श्रद्धालुओं के घरों में अरदास की रस्म अदा की। तड़के श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने साफ-सफाई कर प्रभातफेरी में शामिल संगत का गुरु के रूप में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रभातफेरी में द्वारका दास मुंजाल, अर्जुन दास मिढा, जीवन मिढा, मोहन काठपाल समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की स्मृति में शहीदी सप्ताह को मुख रखते हुए 25 दिसंबर को रात 8 बजे से गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया जाएगा। गुरुद्वारा में आज रात 8 बजे सजेगा विशेष दीवान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *