बकरीद को लेकर राज्यभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम:राज्य में लगाए गए हैं 5500 अतिरिक्त जवान, रांची में सबसे अधिक 1200 जवानों की तैनाती

पुलिस मुख्यालय की ओर से सात जुलाई को बकरीद को लेकर राज्य भर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के लिए 24 जिलों में करीब 5500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इनमें सशस्त्र बल से लेकर लाठी बल तक शामिल है। राज्य में सबसे अधिक तैनाती रांची जिले में हुई है। इसके अलावा हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह, लोहरदगा व साहिबगंज में भी अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। इनकी तैनाती छह जून से लेकर आठ जून तक के लिए की गई है। सभी संवेदनशील जिलों में सशस्त्र बल, लाठी बल के अलावा अश्रु गैस व बम निरोधक दस्ता को भी तैनात किया गया है। झारखंड पुलिस की खुफिया एजेंसी भी सतर्क है, ताकि कोई इंटरनेट मीडिया, वाट्सएप आदि पर अफवाह न फैलाने पाएं। पुलिस त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। बकरीद को लेकर किस जिले में कितने जवानों की गई प्रतिनियुक्ति

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *